करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन

लंदन। बिजनेसमैन और सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन संजय कपूर का गुरुवार को इंग्लैंड में निधन हो गया। वह 53 साल के थे। खबरों के मुताबिक, वह पोलो मैच खेल रहे थे, तभी उनकी सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ा, लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें हार्ट अटैक आया और वहीं उनकी जान चली गई।

Advertisement
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मैच के दौरान संजय कपूर के मुंह में एक मधुमक्खी चली गई थी, जिसके कारण गले में सूजन और फिर दिल का दौरा पड़ा। बता दें कि संजय कपूर, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। दोनों की शादी 2003 में हुई थी। उनकी एक बेटी समायरा और बेटा कियान है। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी और 2016 में तलाक फाइनल हुआ। इसके बाद 2017 में संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की।
Advertisement








