Advertisement

कर्नाटक के श्रद्धालु की मौत

उज्जैन। कर्नाटक से उज्जैन दर्शन करने आए वृद्ध की आश्रम में अज्ञात कारणों के चलते मृत्यु हो गई। महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम रूम में रखवाया और परिजन को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि हुबली कर्नाटक निवासी 78 वर्षीय चरण नथइय्या पिता चंदन नथइय्या अपने ग्रुप के साथ उज्जैन दर्शन करने आए और सदावल रोड स्थित मंगलधाम आश्रम में ठहरे थे। रात में उनकी आश्रम में तबियत बिगड़ी। साथ के लोग उन्हें चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने चरण को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर का कहना था कि चरण की मृत्यु संभवत: हार्ट अटैक के कारण हुई होगी जिसका पीएम के बाद खुलासा होगा।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें