Advertisement

केडी गेट रोड का मामला आज एमआईसी में गरमाएगा

अफसरों से पूछा जाएगा कि रोड का काम पूरा हो गया है तो घोषणा करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नगर निगम अफसरों से आमदनी और खर्चों का हिसाब लेगी नगर सरकार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर के केडी गेट रोड चौड़ीकरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा सकता है। नगर निगम ने केडी गेट चौराहा से अंकपात रोड पर लालबाई फूलबाई चौराहे तक इसका चौड़ीकरण किया है। इसके दोनों चौराहों का डेवलेपमेंट अधर में है। आज दोपहर बाद होने वाली एमआईसी में इस मुद्दे पर मंथन होगा, जिसमें अफसरों से सवाल जवाब किए जा सकते हैं।

Advertisement

अचानक बुलाई गई एमआईसी में गंभीर डेम को नर्मदा नदी से जोडऩे को लेकर भी चर्चा हो सकती है, लेकिन इसे एजेंडे में शामिल नहीं किया गया है। चार सूत्रीय एजेंडे में आय व्यय को लेकर एमआईसी सदस्य सवाल जवाब कर सकते हैं। अप्रैल 2024 से जून 2025 तक की आय और निगम के खर्चों का हिसाब अधिकारियों से पूछा जाएगा।

कुछ खर्चों को लेकर सवाल जवाब किए जा सकते हैं। इसके अलावा केडी गेट रोड चौड़ीकरण के मामले में भी अफसरों से पूछा जाएगा कि काम पूरा हो चुका है या नहीं। रहवासियों द्वारा कई काम अधूरे होने की शिकायतें मिल रही हैं। इसको लेकर एमआईसी सदस्य प्रकाश शर्मा ने प्रस्ताव रखा है। निगम अधिकारी दावा कर रहे हैं कि काम पूरा हो गया जबकि अभी भी इसके कई काम अधूरे हैं। पुराने इलेक्ट्रिक पोल हटाए नहीं जा सके हैं। लालबाई फूलबाई चौराहे पर न्यायालयीन स्थगन आदेश है लेकिन केडी गेट चौराहे का काम भी बाकी है।

Advertisement

Related Articles

Write a review