Advertisement

देर रात यादव नगर में बालक पर चाकू से हमला

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:यादव नगर में रहने वाले बालक पर वहीं के युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में धारा 307 का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि अमन पिता अनवर 17 वर्ष निवासी यादव नगर मल्टी के पास पर वहीं रहने वाले गुलाम हुसैन उर्फ भय्यू पिता अल्ताफ हुसैन निवासी विराट नगर ने रात 10 बजे चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। अमन ने पुलिस को बताया कि गुलाम के छोटे भाई जैनू ने उसकी बाइक में पत्थर मारा इसी को लेकर विवाद के बाद गुलाम हुसैन ने चाकू से हमला किया।

इधर गुलाम हुसैन के पिता अल्ताफ हुसैन ने बताया कि 7 दिन पहले थाने में आवेदन देकर पुलिस को बताया था कि लल्ली व उसके दोस्त अमन और अन्य घर के बाहर खड़े होकर बेटी से छेड़छाड़ करते हैं उन पर कार्रवाई की जावे। पुलिस ने आवेदन पर कार्रवाई नहीं की और बीती रात अमन अपने दोस्तों के साथ घर आकर बेटे गुलाम हुसैन के साथ विवाद कर रहा था इसी बात पर दोनों के बीच मारपीट हुई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें