Advertisement

युवाओं का लघुकुंभ शुरू, वर्चुअली जुड़ें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया शुभारंभ

7 साल बाद सम्राट विक्रमादित्य विवि को युवा उत्सव की मेजबानी, प्रदेश के 800 विद्यार्थी पहुंचे उज्जैन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के प्रांगण में युवाओं का जोश, कला और संस्कृति का महासंगम गुरुवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्जुअली कार्यक्रम को शुरू किया। विशिष्ट अतिथि महापौर मुकेश टटवाल, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने की।

करीब सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद विश्वविद्यालय को राज्य स्तरीय युवा उत्सव की मेजबानी का अवसर मिला है। 10 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय उत्सव में प्रदेश भर से करीब ८०० विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। उद्घाटन के ठीक बाद दोपहर 2 बजे से विश्वविद्यालय परिसर से सांस्कृतिक रैली निकाली जाएगी। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद पार्क पर समाप्त होगी।

Advertisement

विजेता करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व: 10 जनवरी को समापन समारोह में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यहाँ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इन 22 विधाओं में होगी कड़ी प्रतिस्पर्धा

Advertisement

तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के चयनित प्रतिभागी 22 अलग-अलग विधाओं में अपना हुनर पेश करेंगे

संगीत- शास्त्रीय गायन (एकल), सुगम संगीत और समूह गान।

नृत्य- लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां।

 साहित्यिक-वाद-विवाद, वक्तव्य कला और प्रश्नोत्तरी (क्विज)।

ललित कला- ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, रंगोली और पोस्टर मेकिंग।

Related Articles

Write a review