Advertisement

देर रात देवासगेट और चामुंडा माता चौराहे पर बदमाशों ने दो युवकों को चाकू मारे

भाई गए थे ठेले पर पराठे खाने, एक युवक फुटपाथ पर सो रहा था

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। बीती रात आधे घंटे के अंतराल में बदमाशों ने देवासगेट और चामुण्डा माता चौराहों पर दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। लोगों ने घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया है। भाटगली निवासी 19 वर्षीय कुंतेश पिता योगेश शर्मा ने बताया कि वह अपने भाई अशोक के साथ रात 2 बजे देवासगेट चौराहे पर पराठे खाने गया था।

यहीं पर खड़े अज्ञात युवकों से विवाद हुआ। वह अशोक के साथ गाली गलौज कर रहे थे तभी एक बदमाश ने चाकू निकालकर अशोक पर हमला किया। बीच में कुंतेश आ गया और दोनों बदमाशों से मुकाबला करने लगा। मारपीट में कुंतेश को चाकुओं से गंभीर चोंटे लगी जिसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

इसी तरह पंवासा निवासी 32 वर्षीय रोहित पिता गोपाल ने बताया कि वह बेलदारी करता है। रात 2 बजे चामुण्डा माता मंदिर के सामने स्थित फुटपाथ पर सो रहा था तभी पंवासा निवासी मनोज मीणा और रोहित मीणा ने उसे नींद से जगाया और चाकुओं से हमला कर दिया। उसने बताया कि वह दोनों बदमाशों को पहले से जानता था। लोगों ने घायल रोहित को चरक अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें