इंदौर में दिनदहाड़े हुई 35 लाख रुपए की लूट का खुलासा

इंदौर लसूड़िया इलाके में शुक्रवार दोपहर रोड़ कॉन्ट्रैक्ट के दो कर्मचारियों के साथ हुई 35 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लक्की निवासी द्वारकापुरी और केशव निवासी सुखलिया को हिरासत में लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वही रोड कॉन्ट्रैक्ट रणवीर के कर्मचारी सोनू बौरासी की गिरफ्तारी ले ली गई है। उसने दोनों साथियों के साथ लूट करना कबूल की है। उसके पास से 26 लाख रुपए बरामद हुए हैं। लूट की पूरी साजिश रोड़ कॉन्ट्रैक्ट के कर्मचारियों ने ही रची थी।
शुक्रवार को हुई लूट के मामले में पुलिस को देर रात सुराग मिले। डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने इस मामले में लसूड़िया, एमआईजी और विजय नगर की टीमें बनाई। एक कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। देर रात वह टूट गया। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के नाम बताए।
पकड़ाए बदमाशों में एक सुदामा नगर में रहता है। वहीं दूसरा हीरा नगर और बाणगंगा की सीमा का रहने वाला है। लूट करने के बाद आरोपी यहीं भागे थे। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी पकड़े है। रेकी करने वाले तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।