सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर

नया महीना यानी जून अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। सरकार ने लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज और चुनावी नतीजों से पहले आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिये हैं। कंपनियों ने LPG सिलेंडर का रेट 72 रुपये तक कम कर दिया।
जबकि, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक ये बदले हुए रेट आज 1 जून 2024 से लागू कर दिए गए हैं।
Advertisement









