मध्यप्रदेश:कांग्रेस के 150 से अधिक कांग्रेस नेताओं ने थामा BJP का दामन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री प्रहलाद पटेल एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस की दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल भाजपा में शामिल हो गई। बता दें दमोह से रंजीता पटेल का नाम लोकसभा प्रत्याशी के पैनल में चल रहा था। कांग्रेस की तरफ से नाम की घोषणा के बाद वह भाजपा में शामिल हो गई।
उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, हटा जनपद अध्यक्ष अनुष्का राय, पूर्व को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव पटेल, हटा के पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष संदीप राय, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बद्री व्यास एवं कटनी जिले के बहोरीबंद के पूर्व जनपद अध्यक्ष शंकर महतो, जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल, सरपंच ब्रजेश गुप्ता, पूर्व सरपंच गोविंद पटेल, शिवप्रसाद पटेल, जनपद सदस्य शरमन लाल चौधरी, पुष्पा कुसुम दुबे, प्रीतम गोटिया, आम आदमी पार्टी के अजय सिंह लोधी सहित दमोह एवं कटनी जिले के 150 से अधिक सरपंच, जनपद सदस्य, पूर्व सरपंच व कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया









