Advertisement

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने इस्तीफा दिया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। आज ही उनके नाम का ऐलान होगा। नई सरकार में पहले की ही तरह दो डिप्टी CM होंगे।

शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP (अजीत गुट) से एक-एक डिप्टी CM होंगे। अजित पवार NCP की ओर से और शिवसेना की ओर से शिंदे किसी विधायक का नाम आगे कर सकते हैं।

Advertisement

विधानसभा का कार्यकाल आज यानी 26 नवंबर तक ही है। हालांकि, नए मुख्यमंत्री की शपथ की तारीख तय नहीं है। तब तक एकनाथ शिंदे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें