Advertisement

Paris Olympics में तीसरे मेडल से चूकीं शूटर मनु भाकर

पेरिस ओलिंपिक में भारत को 2 मेडल दिला चुकी स्टार शूटर मनु भाकर तीसरे मेडल से चूक गई हैं। वे 25 मीटर विमेंस पिस्टल इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान के लिए हुए शूटऑफ में उनके 3 निशाने चूक गए। उनका मुकाबला हंगरी की मेजर वेरोनिका से था।

Advertisement

फाइनल में मनु ने 28 पॉइंट्स स्कोर किए, जबकि ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हंगरी की मेजर वेरोनिका ने 31 स्कोर किए। कोरियाई शूटर यंग जीन ने 37 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता।

फ्रांस की कैमिली को सिल्वर मिला। उन्होंने भी 37 पॉइंट्स हासिल किए, लेकिन वे गोल्ड के लिए शूट ऑफ में टारगेट पर एक निशाना ही लगा सकीं।

Advertisement

22 साल की मनु 10 मीटर पिस्टल और 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में एक-एक ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। मनु के अलावा, आज अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी, भजन कौर और मुक्केबाज निशांत देव भी भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें