Advertisement

माधव क्लब के सामने जबरदस्त अतिक्रमण

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पिछले दिनों महापौर की टीम ने तीन बत्ती से लेकर लोति स्कूल तक दौरा किया। ऐसा लगने लगा कि इस इलाके में किया गया। अतिक्रमण शायद अब हट जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आलम यह है कि यहां माधव क्लब के सामने वाली पट्टी में दुकानदारों में जबरदस्त अतिक्रमण कर लिया है। दुकान बेशक दस फीट की है, लेकिन अतिक्रमण 10 से 12 फीट तक कर लिया गया है। यह कहानी कोई एक दुकानदार की नहीं है।

Advertisement

तीन बत्ती चौराहे से हनुमान मंदिर से लेकर लोटी स्कूल सामने तक अतिक्रमण की बहार है। वर्तमान में यहां बीच में रोड डिवाइडर बनाया गया है। डिवाइडर के बाई और अस्पतालों के अलावा एक मॉल भी है। इनके बाहर बड़ी संख्या में वाहन खड़े किए जाते है। इसी के आगे बड़ी संख्या में गैरेज हैं। यहां सुधरने वाहन भी खड़े रहते हैं। हालत यह है कि यहां हमेशा जाम लगा रहता है लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हट जाए। तो इस क्षेत्र की समस्या का समाधान हो जाएगा। क्या नगर निगम कार्रवाई करेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें