Advertisement

उज्जैन में अंडरग्राउंड चलेगी मेट्रो ट्रेन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा, प्रशासन तैयार कर रहा योजना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इंजीनियरिंग कॉलेज से हरिफाटक होते हुए रेलवे स्टेशन चलेगी ट्रेन

सुधीर नागर उज्जैन। महाकाल नगरी उज्जैन में मेट्रो ट्रेन चलाने की बड़ी योजना तैयार हो रही है। इसके तहत शहरी क्षेत्र में जमीन के अंदर से इसे चलाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में इसकी योजना लगभग तैयार हो गई है। इसे उज्जैन में बनने वाले एलिवेटेड ब्रिज से जोडऩे पर भी मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री का गृहनगर होने से प्रशासन पूरी ताकत लगाकर इस योजना पर काम कर रहा।

Advertisement

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने अक्षरविश्व को बताया उज्जैन में इंजीनियरिंग कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन सडक़ के ऊपर चलेगी लेकिन इंजीनियरिंग कॉलेज से हरिफाटक तक अंडरग्राउंड चलाने का प्रस्ताव है। यहां से रेलवे स्टेशन और नानाखेड़ा होते हुए तीन बत्ती और देवास रोड तरफ भी ले जाने का प्रस्ताव है। इस पर अभी सभी तकनीकी पहलुओं पर विचार मंथन का दौर चल रहा। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम के पास करीब 135 करोड़ रुपयों से बनने वाले संयुक्त प्रशासनिक भवन सहित 370 करोड़ रुपयों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की थी कि मेट्रो ट्रेन जमीन के नीचे और ऊपर भी चलेगी, आप देखते रहिए क्योंकि ये बदलते दौर का बदलता उज्जैन है।

उल्लेखनीय है कि मेट्रो के लिए दस हजार करोड़ की लागत से इंदौर के लवकुश चौराहे से उज्जैन रेलवे स्टेशन तक 45 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाया जाएगा। इस बीच करीब 11 स्टेशन बनाने की योजना है। सिंहस्थ 2028 से पहले ही यह काम करने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को इसके लिए सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश कैबिनेट द्वारा परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को भी मंजूरी दे दी जा चुकी है। इस पर उज्जैन के शहरी क्षेत्र में ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है।

Advertisement

एलिवेटेड ब्रिज पर भी चलेगी मेट्रो, आज अपर मुख्य सचिव लेंगे सिंहस्थ की बैठक

शहर में दो एलिवेटेड ब्रिज भी बनाए जाने की योजना है। आगर रोड पर मकोडिया आम चौराहा या इंदिरानगर चौराहा से हरिफाटक तक बनने वाले एलिवेटेड ब्रिज पर भी मेट्रो ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। लोक निर्माण विभाग इसकी योजना तैयार कर रहा। विभाग के सूत्रों के अनुसार योजना लगभग तैयार हो गई है लेकिन गदा पुलिया के पास ब्रिज उतारने के लिए जगह की कमी की समस्या आ रही। इसको लेकर जल्द कोई निर्णय किया जाएगा। आज दोपहर 3 बजे से अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सिंहस्थ की बैठक लेंगे। इसके बाद एक दो दिन में योजना पर निर्णय होगा।

अंडरग्राउंड मेट्रो का प्रस्ताव है
मेट्रो ट्रेन को इंजीनियरिंग कॉलेज से हरिफाटक तक अंडरग्राउंड चलाने का प्रस्ताव है। इस पर अभी योजना तैयार की जा रही है।
रौशन कुमार सिंह, कलेक्टर

मुख्यमंत्री बोले सिंहस्थ के सारे काम समय पर होंगे पूरे

अब रात-दिन चलेंगे निर्माण कार्य भाजपा नेता को दिलाया भरोसा

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने करीब 14 हजार करोड़ रुपयों के निर्माण कार्य शुरू कर दिए हैं और ये सभी काम समय पर पूरे भी होंगे। ये भरोसा खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता को दिलाया है। सीएम ने कहा है कि बारिश का दौर खत्म होते ही सारे निर्माण कार्य रात और दिन चलेंगे।

सीएम डॉ. यादव रविवार को ये भरोसा उस समय दे गए जब वे 370 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों के भूमिपूजन समारोह में उपस्थित हुए थे। सूत्रों के अनुसार मंच पर चर्चा के दौरान एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने उनसे सवाल किया कि सिंहस्थ के लिए इतनी योजनाएं तो तैयार कर ली गई हैं, लेकिन ये समय पर पूरी भी हो सकेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा अभी बारिश के कारण बाधा आ रही है, इसके बाद इतनी तेजी से काम किए जाएंगे कि आप भी देखकर हैरान रह जाएंगे। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।

और… पमनानी को अपने पास बैठाया मुख्यमंत्री ने
भूमिपूजन समारोह शुरू होने से पहले मंच पर भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रूप पमनानी मंच पर पीछे अतिथि वाली पंक्ति में बैठे थे। सीएम डॉ. यादव जैसे ही मंच पर आए, उन्होंने पमनानी को आगे आने को कहा। पमनानी ने कहा लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ेगा, तब सीएम खुद एक तरफ हो गए और उन्हें अपने पास मंच पर बैठाया। इस दौरान दोनों ने कुछ मुद्दों पर चर्चा भी की।

Related Articles

Write a review