Advertisement

ऐलान : माइक्रोसॉफ्ट एशिया का सबसे बड़ा निवेश भारत में करेगी

नईदिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज आईटी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एशिया का अब तक का सबसे बड़ा 1.58 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने की बात कही।

 

Advertisement

प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वालों में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला के अलावा इंटेल के सीईओ लिप बू टैन और कॉग्निजेंट के सीईओ रवि कुमार एस शामिल हैं। नडेला ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, कंपनी का यह निवेश भारत में एआई भविष्य के लिए जरूरी ढांचा एवं कौशल क्षमताओं के विकास के लिए होगा। नडेला ने कहा, यह निवेश 2026 से 2029 के बीच होगा, जिससे एआई को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, यह निवेश जनवरी, 2025 में घोषित तीन अरब डॉलर की पिछली निवेश प्रतिबद्धता के अतिरिक्त है। इसके अलावा इंटेल ने भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में निवेश बढ़ाने का संकेत दिया। इंटेल ने टाटा समूह के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

पूरी दुनिया देश को लेकर आशावादी : मोदी

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, एआई के दौर में दुनिया भारत को लेकर आशावादी है। एशिया में माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़ा निवेश भारत में करना यह बताता है कि वैश्विक तकनीकी कंपनियां भारत की डिजिटल भविष्य और एआई नेतृत्व क्षमता को गंभीरता से देख रही हैं। यह निवेश भारत के युवाओं को एआई इनोवेशन का इस्तेमाल कर बेहतर समाधान तैयार करने में सक्षम बनाएगा। इससे अधिक टिकाऊ और प्रगतिशील भविष्य का निर्माण होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें