Advertisement

मंत्री बोले आपकी आवाज नहीं आ रही फिर कहा नर्मदा का पानी नहीं आ रहा

सिंहस्थ तैयारी पर एसीएस राजौरा ने ली बड़ी बैठक, जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारी के सिलसिले में सोमवार सुबह प्रशासनिक संकुल में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने महत्वपूर्ण बैठक ली। इसमें जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार भी ऑनलाइन जुड़े, लेकिन उन्होंने कहा यहां तक आवाज नहीं आ रही। बाद में संपर्क होने पर उन्होंने शाजापुर की समस्याएं बताई। शुजालपुर में जलसंकट की भी समस्या बताई। उन्होंने कहा नर्मदा का पानी डेम में छोडऩे पर सहमति बन गई है लेकिन पानी नहीं मिल रहा।
आगर मालवा के कार्यों से शुरू हुई बैठक में नागदा विधायक ने उज्जैन जावरा फोरलेन को नागदा से जोडऩे का मुद्दा उठाया। शाजापुर विधायक ने कहा आलू प्याज की फैक्ट्री शाजापुर में लगाने पर जोर दिया। मक्सी में नर्मदा का पानी रोक दिया गया है। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया पहले एनवीडीए ने पानी देना शुरू किया था, लेकिन अब बंद कर दिया गया है। जैक्सन कंपनी भी आ गया है, उसे भी पानी देना है।

शाजापुर-उज्जैन के बीच करेड़ी माता मंदिर के पास बनेगा पुल
बैठक में शाजापुर और उज्जैन के बीच करेड़ी माता मंदिर के बीच पुल बनाने की योजना लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी है। शाजापुर विधायक भीमावद ने कहा उज्जैन सांसद के साथ मिल नहीं पा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव ने कहा आप मिल नहीं पा रहे थे इसलिए यह आपका इंतजार कर रहा था। विधायक ने कहा आठ साल से काम नहीं हो पा रहा, अब हो जाएगा।

Advertisement

बैठक में यह मौजूद थे
बैठक में राज्यसभा सांसद उमेशनाथ योगी, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, विधायक अरुण भीमावद, सिंहस्थ मेलाअधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह सहित अन्य जिलों के जनप्रतिनिधि शामिल थे।

फसल बीमा का उठा मुद्दा: बैठक में किसानों की फसल बीमा को लेकर जनप्रतिनिधियों ने मुद्दा उठाया और कहा सेटेलाइट सर्वे के कारण नुकसान की स्थिति सामने नहीं आ रही। इसको लेकर जनप्रतिनिधियों ने कहा कोई अधिकारी जवाब नहीं दे पा रहे। विधायक सतीश मालवीय ने नाराजी जताते हुए कहा सभी कलेक्टर और आप (एसीएस) भी बैठे हैं लेकिन स्थिति साफ नहीं हो पा रही।

Advertisement

Related Articles

Write a review