Advertisement

मंत्री विजयवर्गीय का एक्स अकाउंट

हैक कर क्रिप्टो करेंसी का प्रमोशन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

हैकर्स पीएम मोदी के अकाउंट से भी कर चुके हैं छेड़छाड़

इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और इंदौर-1 से विधायक कैलाश विजयवर्गीय का ङ्ग (ट्वीटर) अकाउंट बुधवार रात हैक कर लिया गया। शिकायत के बाद इसे रिस्टोर किया गया है। इस दौरान हॉकी इंडिया समेत कई अकाउंट और भी हैक हुए थे। कुछ देर बाद ही सभी अकाउंट रिस्टोर हो गए।

Advertisement

हैकर्स ने विजयवर्गीय का अकाउंट हैक करने के बाद क्रिप्टोकरेंसी का प्रमोशन किया। 18 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे जो अकाउंट हैक हुए, उनमें दुनिया के गोल ब्राजील, हैदराबाद मेट्रो, सैंटा क्रूज काउंटी आदि प्रमुख अकाउंट्स शामिल हैं। इसी तरह 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक्स अकाउंट भी हैक हो चुका है।

अकाउंट हैक करने के बाद मैसेज भी लिखा

Advertisement

हैकर्स ने क्रिप्टोकरेंसी की एक लिंक पोस्ट की। पोस्ट में लिखा – यह अकाउंट हैक हो चुका है। हम जिस भी अकाउंट को हैक करते हैं, उस पर एक टोकन एड्रेस पब्लिश करते हैं और साथ में प्रॉफिट कमाते हैं।

डेटा की सुरक्षा पर सवाल उठे

इन ऑफिशियल एक्स अकाउंट्स पर क्रिप्टोकरेंसी की संदिग्ध पोस्ट देखकर यूजर्स ने तुरंत कमेंट्स करना शुरू कर दिया और अकाउंट के हैक होने की बात भी शेयर कर की। यूजर्स ने डेटा की सुरक्षा को लेकर भी सवाल किए। बता दें कि हैक हुए अकाउंट्स पर लाखों की तादाद में फॉलोअर्स हैं। इस तरह के साइबर अटैक से लाखों लोगों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें