Advertisement

गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है पुदीना

गर्मियों में पुदीने का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस मौसम में अक्सर लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए पुदीने के पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, पुदीना स्वाद को लाजवाब बनाने के साथ शरीर की कई तरह की परेशानियों को भी कम करने का काम करता है। हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए पुदीना रामबाण की तरह काम करता है। इसमें प्रोटीन, मेंथोल, विटामिन-ए, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। पुदीना सेहत को कई सारे लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं, पुदीना हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

पुदीने में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। जिससे पाचन संबंधी समस्या दूर हो सकती है। अगर आप एसिडिटी से परेशान हैं, तो इसके लिए गुनगुने पानी में एक टी-स्पून पुदीने का रस मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको आराम मिल सकता है।

Advertisement

मांसपेशियों के दर्द में गुणकारी

पुदीने में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। अगर आप भी मांसपेशियों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो पुदीने के तेल से मालिश कर सकते हैं।

Advertisement

सिरदर्द से राहत

पुदीने की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह तनाव और सिरदर्द को दूर करने में मदद करता हैं। पुदीने का तेल सिर पर लगाने से माइग्रेन जैसी समस्याओं में राहत मिलती हैं। इसके अलावा, पुदीने की चाय पीने से शरीर और दिमाग को शांति मिलती हैं।

सर्दी-जुकाम से राहत

गर्मियों में पुदीने की पत्तियों के सेवन से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। पुदीना एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से पुदीने का सेवन करने से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है।

ओरल हेल्थ

पुदीने में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिससे सांस से आने वाली बदबू कम हो सकती है। ये पत्तियां दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी से भी बचाती हैं।

वजन कम करने में मददगार

पुदीने में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इन पत्तियों को आप वेट लॉस जर्नी में शामिल कर सकते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

पुदीना बालों को स्वस्थ रखने में भी मददगार है। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या से राहत पा सकते हैं। बालों के लिए आप पुदीने के तेल में जैतून या नारियल का तेल मिला कर स्कैल्प पर मालिश कर सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए

पुदीना में मौजूद एंटीसेप्टीक और एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को हेल्दी रखने में सहायक है। इससे त्वचा की नमी बरकरार रहती है। इसलिए आप अपनी स्किन केयर रूटीन में पुदीने की पत्तियां शामिल कर सकते हैं। इसकी ताजी पत्तियों का रस चेहरे पर लगाएं, फिर करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

Related Articles