Advertisement

महाकाल लोक पार्किंग कर्मचारी के घर बदमाशों ने किया हमला

उज्जैन। महाकाल लोक पार्किंग कर्मचारी के साथ ऑटो व ई रिक्शा में सवार होकर आए बदमाशों ने देर रात उसके घर पहुंचकर मारपीट की और घर के बाहर रखे वाहनों में तोडफ़ोड़ की। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया इंटरपिटीशन सेंटर के पास जयसिंहपुरा रोड निवासी रोहित पिता परवेश माली महाकाल लोक पार्किंग पर काम करता है। 23 अप्रैल की दोपहर में चारधाम मंदिर की तरफ से ई रिक्शा व ऑटो से दो लोग पार्किंग के पीछे पहुंचे और अपने वाहन मोडक़र आगे से बाहर निकल रहे थे। उन्हें रोककर समझाया कि पार्किंग सार्वजनिक रोड नहीं है। अंदर से वाहन घुमाकर नहीं ले जा सकते।

इसको लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। उसी रात करीब 10.30 बजे ऑटो एवं ई रिक्शा में सवार होकर आधा दर्जन बदमाश रोहित के घर पहुंच गए। उन्होंने गाली गलौज करते हुए घर के बाहर खड़ी ई रिक्शा व दो मोटर सायकल में तोडफ़ोड़ की। शोर सुनकर घर से बाहर निकले रोहित को पीटकर जान से मारने की धमकी दी। रोहित ने पुलिस को बताया कि बदमाशों की धमकी से भयभीत होने के कारण 24 घंटे तक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया। दूसरे दिन उसने चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित नक्षत्र होटल के पास रहने वाले सुनील यादव और आकाश हिरवे सहित उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें