Popup Image
Advertisement

महाकाल दर्शन करने आई युवती को धोखे से ले गया, छेड़छाड़ की

उज्जैन। छत्तीसगढ़ से उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने आई युवती से मैजिक वाहन चालक ने छेड़छाड़ की। लोगों ने उसे पकड़ लिया। मैजिक वाहन चलाने वाला शाहरुख ने उसे दर्शन कराने ले गया था।

Advertisement

लौटने के दौरान रात करीब 10 बजे सुनसान इलाके में ले जाकर छेडछाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर कुछ लोग वहां पहुंचे तो वह भागने लगा लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ युवती ने चिंतामन थाने पहुंचकर आरोपी शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वह अकेले दर्शन करने आई थी

Advertisement

राजनांदगांव जिले की रहने वाली युवती नवंबर 2024 में परिवार के साथ महाकाल दर्शन के लिए आई थी। तब मैजिक चलाने वाले शाहरुख पिता सादिक खान से उसका परिचय हुआ था। शाहरुख ने अपना मोबाइल नंबर युवती को दे दिया था। 23 मई को युवती अकेले ही महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आई थी।

शाहरुख बोला बाइक से घुमा दूंगा

Advertisement

युवती बेगमबाग क्षेत्र में होटल में कमरा लेकर ठहरी थी। महाकाल के दर्शन करने के लिए युवती ने शाहरुख को फोन किया था। उस समय शाहरुख ने कहा कि उसके पास अब मैजिक नहीं है। वह बाइक से दर्शन करा देगा। पहले तो युवती ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। बाद में उसके बार-बार जोर देने पर युवती उसके साथ जाने को तैयार हो गई। इसके बाद शाहरुख शनिवार को रात करीब 8 बजे युवती को लेने हरसिद्धि मंदिर आया और दर्शन के लिए चिंतामन गणेश मंदिर ले गया।

जान से मारने की धमकी दी, लोग पहुंच गए

दर्शन के बाद युवती ने शाहरुख से कहा कि वह उसे महाकाल मंदिर छोड़ दे। इस दौरान शाहरुख चिंतामन ब्रिज के पास सुनसान रास्ते में बाइक उतारकर ले गया और हाथ पकडक़र युवती से छेडछाड़ करने लगा। युवती ने शोर मचाया तो शाहरुख ने कहा कि ज्यादा आवाज की तो जान से मार दूंगा। इस दौरान युवती की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां पहुंच गए। शाहरुख के मोबाइल की जांच में १०० से ज्यादा चैट मिली है। इसमें उसने सोनू बनकर सम्पर्क किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें