Popup Image
Advertisement

विधायक टी.राजा सिंह ने किए महाकाल के दर्शन

उज्जैन। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले हैदराबाद के फायरब्रांड विधायक टी. राजा सिंह रविवार सुबह 9.45 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वे निर्माल्य द्वार से होते हुए मंदिर में पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन किए। टी. राजा सिंह जब मंदिर पहुंचे तो कई श्रद्धालुओं उन्हें पहचान लिया लेकिन सिक्योरिटी होने कारण वह उनके साथ सेल्फी नहीं ले सके।

Advertisement

दरअसल, विधायक टी. राजा सिंह शनिवार को एक कार्यक्रम में इंदौर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा जीना और मरना है तो संभाजी महाराज जैसा। महाराणा प्रताप जैसे योद्धाओं ने घास की रोटी खाना पसंद किया लेकिन किसी के आगे झुके नहीं। गद्दारों के कारण ही हिंदू राष्ट्र बनाने में दिक्कत आती है। यदि संभाजी महाराज को नहीं पकड़ाया होता तो आज हमारा भारत हिंदू राष्ट्र होता।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें