सोमनाथ मंदिर में मोदी ने पूजा की, पुष्प अर्पित किए

जलाभिषेक किया; इससे पहले शौर्य यात्रा में डमरू बजाया था
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सोमनाथ/राजकोट। पीएम मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा की। पीएम ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फिर फूल अर्पित किए और पंचामृत से अभिषेक किया। पीएम ने मंदिर में करीब 30 मिनट तक पूजा की।
बाहर आकर प्रधानमंत्री ने पुजारियों और स्थानीय कलाकारों से मुलाकात की। मोदी ने ढोल (चेंदा वाद्य यंत्र) भी बजाया। इसके बाद पीएम सद्भावना ग्राउंड पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया।
पीएम ने सुबह शंख सर्किल पर शौर्य यात्रा निकाली। पीएम ने एक किमी लंबी यात्रा के दौरान डमरू भी बजाया। वे शनिवार शाम सोमनाथ पहुंचे थे। यहां सोमनाथ मंदिर पर साल 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का नाम ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्वÓ पीएम ने ही रखा है। यह 8 से 11 जनवरी तक मनाया जा रहा है। सोमनाथ में अपने दौरे के पहले दिन, प्रधानमंत्री ने रोड शो किया था।
पीएम ने वीर हमीरजी गोहिल की मूर्ति को नमन किया
पीएम मोदी ने शौर्य यात्रा के दौरान वीर हमीरजी गोहिल की मूर्ति को नमन किया। वीर हमीर जी गुजरात के एक शूरवीर राजपूत योद्धा थे। जिन्होंने 14वीं सदी के अंत में दिल्ली सल्तनत के सुल्तान जफर खान के आक्रमण से सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
ये वातावरण और उत्सव अद्भुत है: प्रधानमंत्री
रैली को संबोधित करते हएु पीएम ने कहा- ये समय अदभुत है। ये वातावरण अद्भुत है। यह उत्सव अद्भुत है। एक और स्वयं देवादिदेव महादेव, दूसरी और समुद्र की लहरें, सूर्य की किरणें, मंत्रों की गूंज , आस्था का ऊफान, इस दिव्य वातावरण में आप सब भक्तों की उपस्थिति इस अवसर को दिव्य बना रही है। मैं इसे अपना बहुत बड़ा सौभाग्य मानता हूं।









