मध्य प्रदेश सरकार अपना स्वयं का विमान खरीदेगी
बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान की कीमत 233 करोड़ रुपए होगी
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बाद आज बुधवार को राजधानी भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में ई-विधानसभा के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है।विधानसभा में सभी काम आनलाइन होंगे। सदस्यों को सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्न भी आनलाइन स्क्रीन पर नजर आएंगे। सभी सदस्यों के टेबल पर स्क्रीन लगेगी। इसके लिए ई-विधान परियोजना लागू की जाएगी।
बुधवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसको लेकर संसदीय कार्य मंत्रालय, विधानसभा सचिवालय और संसदीय कार्य विभाग के बीच पहले ही अनुबंध हो चुका है। यह परियोजना 23 करोड़ की होगी ।
कैबिनेट बैठक में इसके साथ-साथ कुछ अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। मप्र विधानसभा का मानसून सत्र खत्म होने के बाद मोहन सरकार की यह पहली कैबिनेट बैठक थी।
इसके लिए छात्रों की छात्रवृत्ति, नई सिंचाई परियोजनाओं के साथ कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।मंत्रिमंडल के द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी।
आज मंत्रालय में राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" के गायन के साथ मंत्रिपरिषद की बैठक प्रारंभ हुई।#DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/f6JyVonO06
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 10, 2024
इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
– आदिवासी क्षेत्रों में 9000 करोड़ की सात सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
राज्य सरकार 234 करोड़ से नया विमान खरीदेगी। कैबिनेट ने आठ सीटर विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 जुलाई को इंदौर से 55 पीएमश्री एक्सीलेंस कालेज का शुभारंभ करेंगे।
– इंदौर में 14 जुलाई को एक दिन में 11 लाख पौधे लगाने का रिकार्ड बनेगा।
बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान खरीदेगी सरकार
राज्य सरकार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। किराए के विमान से काम चलाया जा रहा था। इसके लिए कैबिनेट ने तय किया है कि टेंडर के जरिएऔर विशेषज्ञों की कमेटी की रिपोर्ट पर तय किया गया है। कनाडा की कम्पनी का चैलेंजर 3500 जेट खरीदा जाएगा। इसकी कीमत 233 करोड़ रुपए होगी।
20 माह में आएगा नया विमान
नया चैलेंजर 3500 विमान 20 माह में मिलेगा। सरकार की आवश्यकता के अनुसार कंपनी इस विमान को आठ सीटर बना रही है। इसकी कीमत 233 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसका मतलब यह है कि डॉ. मोहन यादव को अगले 20 माह किराये के विमान में ही उड़ान भरनी होगी।
चैलेंजर 3500 के बारे में
चैलेंजर 3500 अपनी श्रेणी में सबसे अधिक एडवांस तकनीक से बना है। इसमें इंडस्ट्री का पहला वॉयस-कंट्रोल्ड केबिन और नए जमाने की सीटें लगी हैं। चैलेंजर 3500 विमान स्थिरता, प्रदर्शन और विश्वसनीयता का बेहतरीन मिश्रण प्रदान करता है, जिसके सहारे आप किसी भी मौसम में लंबी उड़ान भर सकते हैं।
बेहतरीन केबिन अनुभव
चैलेंजर 3500 बेहतरीन केबिन अनुभव प्रदान करता है। इसे 2022 रेड डॉट के बेस्ट ऑफ बेस्ट प्रोडक्ट डिजाइन से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। यह विमान के इंटरनेशनल लेवल पर बेहतरीन होने की पुष्टि करता है।
4,850 फीट से 41 हजार फीट तक जमीन का अहसास
इस विमान की खासियत यह है कि 4,850 की कम से कम ऊंचाई और 41 हजार फीट की अधिकतम ऊंचाई पर भी यह जमीन पर होने का अहसास देता है। एयर सर्कुलेशन की तकनीक ऐसी है कि सिर्फ दो मिनट में यह ताजा हवा से केबिन को भर देता है। इससे यात्रियों के लिए ताजगी भरा अहसास बना रहता है। इसके बाद भी केबिन में कोई शोर सुनाई नहीं देगा। इसे इस सेग्मेंट में उपलब्ध सभी विमानों में सबसे स्मार्ट केबिन कहा गया है, जहां वायरलेस चार्जिंग से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इन प्रस्तावों को भी दी गई मंजूरी
विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु वर्ग को एससी एसटी से कम छात्रवृत्ति मिलती थी। जो छात्रवृत्ति इन वर्गों को दी जाती है। यही घुमंतु और अर्ध घुमंतु को भी दी जाएगी।
सीधी जिले में बोकारो नदी पर सिंचाई योजना शुरू होगी। 3310 हेक्टेयर जमीन पर 11 गांव के दस हजार से ज्यादा किसानों को फायदा होगा। इसके लिए 46 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी गई है।
जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। इसे देखते हुए सरकार ने तय किया है कि नई जेलें बनाई जाएंगी ताकि कैदियों को रखने में हो रही दिक्कतों का समाधान हो सके।