Popup Image
Advertisement

जिले में मानसून मेहरबान फिर भी झमाझम बरसात का इंतजार

अगले तीन-चार दिन एक समान मौसम रहने की संभावना

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन मानसून मेहरबान फिर भी झमाझम का इंतजार है। सावन में वातावरण पूरी तरह मानसूनी हो चला है,लेकिन बरसात का दौर सतत नहीं है। शहर में बीते 24 घंटे में केवल एक इंच वर्षा दर्ज की गई। जुलाई के तीन हफ्ते बीत जाने के बाद भी पिछले साल जैसी बारिश अब तक नहीं हो सकी है।

जुलाई के तीन हफ्ते बीत जाने के बाद अब तक 1१ इंच से कुछ अधिक बारिश हो सकी है। में जुलाई की औसत बारिश का कोटा 13 से 14 इंच है। रविवार सुबह बूंदाबांदी शुरू हुई फिर दोपहर तक कहीं रिमझिम तो कहीं हल्की बारिश होती रही। इस दौरान दिनभर बादल छाए रहे। देर शाम तक तेज बारिश हुई। सोमवार सुबह भी जोरदार बरसात का दौर आया,लेकिन यह क्रम अधिक देर तक नहीं रहा। सुबह 8.30 बजे तक 24.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

Advertisement

दिन के तापमान में 2.3 डिसे की गिरावट रविवार को दिनभर रिमझिम और रात को कुछ समय के लिए जोरदार बारिश के बाद बादल छाएं रहने से मौसम में ठण्डक घुली गई। धूप नहीं खिलने के कारण दिन का तापमान २.३ डिग्री लुढक़कर २९.५ (-3) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार-सोमवार की रात को तापमान २४.० डिग्री सेल्सियस था।

सिस्टम स्ट्रॉन्ग, पर पूरी तरह एक्टिव मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बरसात के लिए सीजन का पहला स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना है,लेकिन यह पूरी तरह से एक्टिव नहीं है। अभी सौराष्ट्र गुजरात के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, बंगाल की खाड़ी के आसपास लो प्रेशर एरिया है। मानसून ट्रफ प्रदेश के श्योपुर, दमोह, मंडला की तरफ से गुजर रही है। दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की खाड़ी से नमी भी आ रही है। इस कारण बारिश की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी बनी हुई है। सोमवार को उज्जैन संभाग में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें