Popup Image
Advertisement

बाइक से जा रहे मां-बेटे को कार ने टक्कर मारी, मां की मौत

अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। हाट बाजार में खरीदी कर बाइक से घर लौट रहे मां बेटे को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई और उसके बेटे का उपचार जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार जब्त की है।

 

Advertisement

कृष्णाबाई पति नागूलाल सोलंकी 55 वर्ष निवासी झलारी थाना माकड़ोन अपने बेटे तेजूलाल के साथ बाइक से ढाबला हर्दू में हाट बाजार में सामान खरीदने गई थी।

मां-बेटा बाइक से घर लौट रहे थे तभी ढाबला हर्दू मेनरोड़ पर तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कृष्णाबाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि तेजूलाल का उपचार जारी है। कृष्णाबाई के परिजनों ने बताया कि दुर्घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कार जब्त की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें