Advertisement

बिजली कंपनी की वसूली टीम को मां-बेटे ने धमकाया

कनेक्शन काटने सीढ़ी पर चढ़े लाइनमैन को गिराने की कोशिश, केबल छीनी

Advertisement

उज्जैन। बिजली कंपनी की राजस्व संग्रहण टीम द्वारा बकाया राशि जमा नहीं करने पर विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाती है। 22 मार्च को इसी टीम के साथ मां-बेटे ने अभद्रता की। लाइनमैन को सीढ़ी से गिराने की कोशिश की और उनसे केबल भी छीन ली। नीलगंगा थाना पुलिस ने मामले में मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।

म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लि. महाश्वेता नगर जोन के इंजीनियर और राजस्व संग्रहण टीम के प्रभारी बिलाल एहमद ने बताया कि 22 मार्च को दोपहर में संजय नगर इमली के पेड़ के पास रहने वाले नवीन पिता शिवलाल का विद्युत बिल 58 हजार रुपए बकाया होने पर वसूली करने गए थे। उसने बकाया बिल की राशि देने से इंकार किया तो विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान लाइनमैन शोभाराम बिसेन विद्युत पोल पर सीढ़ी लगाकर कनेक्शन काटने चढ़ा तो नवीन और उसकी मां प्रेमाबाई ने गाली-गलौज शुरू कर दी। सीढ़ी खींचकर शोभाराम को ऊंचाई से गिराने का प्रयास किया। उक्त लोगों को चेतावनी देने के बाद भी नहीं माने। कनेक्शन काटने के बाद केबल जब्त कर रहे थे तो केबल भी छीन ली और धमकी दी।

Advertisement

आवेदन की जांच के बाद दर्ज हुआ केस
पुलिस ने बताया कि इंजीनियर बिलाल एहमद ने 22 मार्च को थाने में नवीन और प्रेमाबाई के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का शिकायती आवेदन दिया था। उन्होंने घटना का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया जिसकी जांच के बाद मां-बेटे के खिलाफ धारा 132, 296 3-5 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

Advertisement
View this post on Instagram

 

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें