Advertisement

MP:पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबरेश्वर धाम में भोजनशाला का शेड गिरा 

मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम में बुधवार रात हादसा हो गया। तेज बारिश और हवा से भोजनशाला का डोम गिर गया। इसके नीचे दबने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है।20-30 लोगों के घायल होने की सूचना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

लोगों को बचाने का सिलसिला शुरू हो गया है। दो गंभीर घायलों को भोपाल रैफर किया गया है।  बता दें कि बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य गुरु दीक्षा समारोह का आयोजन रखा गया था। सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ रही थी। लोगों के आने का सिलसिला शाम तक जारी था। भक्तों के भोजन के लिए कई पंडाल लगाए गए थे। रात के समय इन्हीं पंडालों में से एक के गिरने की सूचना है।

सीहोर में शाम से ही बारिश का सिलसिला जारी है। हादसा शाम रात 8 और 9 के बीच घटित हुआ, जब जोरदार बारिश के चलते डोम भरभरा कर गिर गया। जिसमें बाबड़ीखेड़ा कन्नौद निवासी 50 वर्षीय उमा मीणा नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 10 से अधिक महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत ज्यादा गंभीर है, जिन्हें भोपाल रैफर किया गया है। अन्य घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने मोर्चा संभाल लिया है।

Advertisement

 घटना के वक्त भी हजारों श्रद्धालु मौके पर मौजूद थे। लोगों में डर भी था। इसलिए पं. प्रदीप मिश्रा खुद लोगों को समझाइश देने आए थे। पंडित प्रदीप मिश्रा ने लोगों को सांत्वना देते हुए कहा कि आप लोग चिंता मत कीजिए।

लोगों को व्यासपीठ वाले हॉल में बैठा दिया गया है। आप लोग चिंता मत कीजिए। घायलों को देखने के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे हैं। यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि ये तो प्राकृतिक आपदा है। सारी चीजें अच्छी हैं। हवा और प्रकृति के आगे किसकी चली है। ये प्राकृतिक आपदा तो चलती रहती है। तेज हवा चलने से टेंट नीचे गिरा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review