ईरान पर सबसे बड़ा हमला करेंगे : अमेरिका

तेल अवीव/तेहरान, एजेंसी। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा।
Advertisement
उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को भारी नुकसान पहुंचाना है। उनके अनुसार इस कार्रवाई से ईरान की मिसाइल क्षमता को काफी हद तक कमजोर किया जाएगा। वहीं, शुक्रवार देर रात इजराइल ने तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया, जिसके बाद आग और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।
कश्मीर में प्रतिबंध हटे
श्रीनगर। श्रीनगर में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में छह दिन तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद कश्मीर में हालात सामान्य हो गए हैं। इंटरनेट भी बहाल कर दिया गया है।
Advertisement








