Advertisement

MP:पत्‍नी और उसके प्रेमी की पति ने की निर्मम हत्‍या

दोनों को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारा

Advertisement

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की बीच सड़क चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ आकर रहने लगी थी। पुलिस ने आरोपी सुनील मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय अरुणा की शादी सुनील मालवीय से हुई थी। दोनों की पांच साल की बेटी भी है। सुनील ग्राम पीपलधार तहसील शमशाबाद जिला विदिशा का रहने वाला है। एक महीने पहले अरुणा सुनील को छोड़कर अपने प्रेमी राजेंद्र के साथ रहने भोपाल आ गई।

Advertisement

अरुणा और राजेंद्र की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों की बातचीत प्रेम में बदल गई। इसके बाद अरुणा एक महीने पहले राजेंद्र के साथ रहने भोपाल आ गई। यहां अशोका गार्डन के सेमरा क्षेत्र में रह रहे थे। सुनील ने दोनों को सबक सिखाने की योजना बनाई और भोपाल आकर तीन दिन तक रैकी की। उसने पता किया कि दोनों मजदूरी करने के बाद शाम 6.30 बजे घर लौट कर आते हैं।

सोमवार रात 8 बजे राजेंद्र और अरुणा बाइक से लौटे। तभी दोनों पर कैलाश नगर में रात 8 बजे सुनील ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों नीचे गिर गए। आरोपी ने राजेंद्र का गला रेत दिया। इसके बाद पत्नी के भी पेट में चाकू से कई वार किए। जिससे दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें