MP Bhulekh Portal : मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन देखें अपनी ज़मीन का नक्शा

By AV NEWS

 MP Bhulekh Portal मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की एक भूलेख पोर्टल है जिसके तहत राज्य के नागरिकों को भूमि से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्रदान किया जाता है।  मध्य प्रदेश के नागरिक इस पोर्टल पर जाकर अपने जमीन का पूरा विवरण देख सकते हैं एवं अपनी जमीन पर मालिकाना हक जता सकते हैं मध्य प्रदेश राज्य के जो भी इच्छुक नागरिक अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी जैसे – खसरा, खतौनी, भू नक्शा प्राप्त करना चाहते हैं वे इस पोर्टल पर जाकर अपने जमीन से जुड़ी सभी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

किसानों को फायदा 

ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ जैसे मालिकाना हकदार का नाम, क्षेत्रफल, खसरा संख्या, खतौनी, ज़मीन का नक्शा आदि की ज़रूरत अक्सर किसी ना किसी काम के लिए पड़ती है। इसकी कॉपी लेने के लिए सरकारी दफ़्तरों जैसे पटवारी, तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं, फिर भी काम समय पर नहीं हो पाता। MP Bhulekh ऑनलाइन पोर्टल की मदद से अब घर बैठकर ही मध्य प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने खेत, प्लॉट या ज़मीन का भूलेख विवरण, खसरा-खतौनी की पूरी जानकारी ऑनलाइन देख सकता है। MP Bhulekh से किसानों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होती है। बैंक से लोन, कृषि उपकरणों पर सब्सिडी, भूमि की खरीद या बिक्री, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (, PMFBY), किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम (Kisan Credit Card Scheme, KCC) जैसी खेती से जुड़ी कई योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

Land Record चेक करने की पूरी प्रक्रिया:

  • MP Bhulekh की ऑफ़िशियल वेबसाइट mpbhulekh.gov.in पर जाएं। इसपर आपको पहले खुद को रजिस्टर कराना होगा। इसके लिए दाहिने ओर ‘LogIn’ के ऑप्शन के अंदर आपको ‘Register As Public User’ का विकल्प दिखेगा। इसको क्लिक कर दें। 
  • फिर आपके सामने एक फ़ॉर्म खुलकर आएगा। इस फ़ॉर्म में आपसे आपका नाम, पूरा पता, मेल आईडी, फ़ोन नंबर सहित कई जानकारियां मांगी जाएंगी। उन्हें अच्छे से भर दें और ‘रजिस्टर करें (Register)’ पर क्लिक कर दें। फिर आपके फोन में ही पासवर्ड आ जाएगा। अपना पासवर्ड याद रखें। 
  • मेन डैशबोर्ड पर जाकर LogIn कर लें। फिर ऊपर की ओर नज़र आ रहे Search बॉक्स पर जाएं। फिर आपके सामने एक नई विंडो खुलकर आ जाएगी। इसपर ‘भू-अभिलेख’ (Bhu-Abhilekh) पर क्लिक कर दें। 
  • फिर इसमें अपने ज़िले, तहसील और गाँव का चुनाव करें। फिर ज़मीन के मालिक के नाम से, खसरा नंबर या प्लॉट नंबर से Captcha Code डालकर View Details पर क्लिक कर दें। 
  • इसके बाद भूलेख का सारा रिकार्ड आपके सामने आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
  • किसी तरह की दिक्कत आने पर आप टोल-फ्री नंबर 0755-4291604, 0755-4289968, 0755-4295303 पर कॉल या clrgwa@mp.nic पर ईमेल कर सकते हैं। 

पोर्टाल की फ्री सेवाएं 

  • खसरा, खतौनी(B-1) एवं नक्शा की जानकारी |
  • ग्राम/नगर का नक्शा की जानकारी |
  • व्यवहार न्यायालय प्रकरणों की जानकारी |
  • अभिलेखागारदस्तावेज जिसमें मिसल खसरा , निस्तार पत्रक , नामांतरण पंजी, संशोधन पंजी, पुराने खसरा , रि नम्बरिंग सूची जैसी जानकारी उपलब्ध हैं  | निम्न चित्र में महत्वपूर्ण फ्री सेवाओं को लाल घेरे में दिखाया गया है |

सशुल्क सेवाएं –

  • पोर्टल पर शुल्क मुक्त सेवाओं के अलावा कुछ सेवाएं ऐसी भी जोड़ी गयी है जिन्हें निर्धारित भुगतान करने पर ही प्राप्त किया जा सकता है ये सेवायें निम्नानुसार हैं –
  • खसरा ,खतौनी(B-1) की प्रमाणित प्रतिलिपि |
  • भू नक्शा की प्रमाणित प्रतिलिपि |
  • भू-अधिकार पुस्तिका की प्रतिलिपि |
  • अधिकार अभिलेख की प्रतिलिपि |
  • खातावार खसरा की प्रतिलिपि |
  • अभिलेखागार के अभिलेख की प्रतिलिपि |
  • राजस्व न्यायालय के नामांतरण बटवारा आदि के आदेश की प्रतिलिपि |
  • भू राजस्व का भुगतान |
Share This Article