MP Board Result 2025 : कल जारी होगा MP बोर्ड 10th 12th का रिजल्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (MP Board 10th Result) खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कल यानी 6 मई को कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा करने (MP Board 12th Result) जा रहा है।

बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो छात्रों की प्रोविजनल मार्कशीट बनाकर तैयार कर ली गई है। अब किसी भी वक्त रिजल्ट का नोटिफिकेशन जारी किया जा कसा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड के लिए कुल 16,60,252 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें कक्षा 10वीं के 9,53,777 छात्र और 12वीं की परीक्षा में कुल 7,06,475 छात्र शामिल थे। यहां छात्रों को थ्योरी व प्रैक्टिकल में अलग अलग पास होना अनिवार्य है। प्रत्येक विषय में कम से कम 33 पर्सेंट नंबर होना जरूरी है।

यदि किसी छात्र के एक या दो सब्जेक्ट में 33 नंबर से कम आते हैं तो कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर स्टूडेंट फेल माने जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट या एसएमएस व डिजिलॉकर के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आप MP Board 10th Result, MP Board 12th Result, MP Board Result 2025, MP Board 10th Result 2025 Date जान सकते हैं।

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2025

mpbse.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *