Advertisement

MP Municipal Election Result 2022 : 11 नगर निगमों में भाजपा का 7 पर कांग्रेस का 3 और 1 पर AAP का कब्‍जा

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में जिन सीटों पर वोटिंग हुई थी वहां आज काउंटिंग हो रही है।आज 44 जिलों के 133 नगरीय निकायों में मतगणना हो रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इसमें 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद शामिल हैं। काउंटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हुई।मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सत्ता का सेमीफाइनल कहे जा रहे इस चुनाव  में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर है।

दोनों ही दलों के नेताओं ने प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शिवराज एक बार फिर अपना दम दिखा पाएंगे या फिर कमलनाथ बाजी मारेंगे। दूसरे चरण की काउंटिंग 20 जुलाई को होगी। यहां हम आपको एक-एक सीट का नतीजा सबसे सटीक और सबसे तेज बता रहे हैं।

Advertisement

पहला नतीजा बुरहानपुर से सामने आया। भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 588 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया। 

सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24400 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया।

Advertisement

खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19463 वोटों से हराया।

सागर में भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी 12665 वोट से जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की निधी जैन को हराया।

मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी का खाता सिंगरौली से खुला। आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने 9159 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अरविंद चंदेल को हराया। बीजेपी के चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा तीसरे नंबर पर रहे।

छिन्दवाड़ा में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विक्रम आहाके जीत गएहैं. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को 3400 मतों से हराया. 

Related Articles