Popup Image
Advertisement

‘रामायण’ के एक्शन सीन पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- राम को एक्शन हीरो बना दिया

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह का किरदार निभा चुके अभिनेता मुकेश खन्ना ने इसके कुछ सीन पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। खासतौर पर उन्होंने फिल्म में भगवान राम के एक्शन सीन और विजुअल इफेक्ट्स के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं। मुकेश खन्ना का कहना है कि भगवान राम का किरदार निभाते समय उनकी गरिमा और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक फिल्म में राम को जिस तरह से एक्शन करते हुए दिखाया गया है, वह उनकी पारंपरिक छवि से अलग है।

Advertisement

‘श्री राम पेड़ पर चढ़कर तीर नहीं चलाते थे’

मुकेश खन्ना ने ‘बॉलीवुड नाउ’ से बातचीत में फिल्म के एक्शन सीन्स पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि श्री राम धनुर्धर थे और भगवान के अवतार थे, लेकिन उन्हें इस तरह के एक्शन करते हुए उन्होंने कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि फिल्म में राम को पेड़ के ऊपर से तीर चलाते हुए दिखाया गया है। उनके मुताबिक रामायण पढ़ने और रामलीला देखने के दौरान उन्होंने श्री राम को कभी इस तरह से लड़ते हुए नहीं देखा। मुकेश खन्ना ने यह भी कहा कि फिल्म में भगवान राम की छवि को सलमान खान, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत जैसे एक्शन स्टार्स से जोड़ने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि राम ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ हैं और उनकी पहचान एक्शन हीरो की तरह नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

‘रामजी को एक्शन मैन बना दिया’

मुकेश खन्ना ने कहा कि भगवान राम युद्ध करते थे, लेकिन उनका लड़ने का तरीका आज की फिल्मों के एक्शन हीरो जैसा नहीं था। उन्होंने फिल्म में दिखाए गए एक्शन को लेकर कहा कि राम को ‘एक्शन मैन’ और ‘क्लिंट ईस्टवुड’ जैसा बना दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म अगर दुनियाभर के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है तो विदेशी दर्शक इसे एक बड़े फैंटेसी प्रोजेक्ट की तरह देख सकते हैं। लेकिन भारत में भगवान राम से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इसलिए यहां उनकी छवि और किरदार को सम्मान और गरिमा के साथ दिखाया जाना चाहिए।

Advertisement

करीब 4 हजार करोड़ रुपये का बजट

‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को दो हिस्सों में बनाया जा रहा है और मेकर्स इसे ग्लोबल स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इसके बड़े पैमाने और बजट के बारे में भी बात की है। उनके मुताबिक, जब करीब छह-सात साल पहले इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का फैसला किया गया था, तब कई लोगों को यह मुश्किल और बहुत बड़ा प्रोजेक्ट लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के दोनों हिस्सों का कुल बजट करीब 500 मिलियन डॉलर यानी 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। मेकर्स का कहना है कि वे फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने के साथ-साथ बजट और प्रोडक्शन को लेकर पूरी तरह सावधानी बरत रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें