Advertisement

Mumbai Indians टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 17वें सीजन में अपनी जीत का खाता खोल लिया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 234 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स आठ विकेट गंवाकर सिर्फ 205 रन बना सकी। मुंबई ने 29 रन से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था और ऐसा लग रहा था कि टीम 200-210 के स्कोर पर पहुंच पाएगी। हालांकि, डेथ ओवर में टिम डेविड (45 रन*) और रोमारियो शेफर्ड (39 रन*) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया। इन दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 96 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस की टीम ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टी20 क्रिकेट की 150वीं जीत दर्ज की। अब तक कोई भी टीम दुनिया में ऐसा नहीं कर पाई है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है जिसने टी20 क्रिकेट में 148 मैच जीते हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर भारतीय टीम 144 मैचों में जीत के साथ बनी है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस – 150

चेन्नई सुपर किंग्स – 148

Advertisement

भारतीय टीम – 144

लंकाशायर – 143

नॉटिंघमशायर – 143

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें