Popup Image
Advertisement

नड्डा को पसंद आया सिंहस्थ का रोडमैप, बोले- विरासत संजोएगा उज्जैन

नगर आगमन पर प्रजेंटेशन देखा भाजपा अध्यक्ष ने, सीएम ने बताया- सिंहस्थ 2028 में शिप्रा जल से ही होगा स्नान

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिंहस्थ-2028 की कार्ययोजना की तारीफ की है। उब्बैन प्रवास के दौरान उन्होंने इसका प्रेजेंटेशन देखा और कहा कि यदि यह कार्ययोजना धरातल पर उतरी तो उब्बैन अपनी विरासत को संजोने में सफल हो जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में शिक्षा जल से ही स्नान होगा। इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। सिंहस्थ तक शिप्रा नदी को प्रवाहमान एवं अविरल करने के लिए कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना, मध्यम परियोजना तथा कान्ह एवं शिष्य नदी पर बैराज का निर्माण व बेसाल्ट से घाटों का निर्माण एवं संबद्ध कार्य किए जा रहे है। कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का मुख्य उद्देश्य कान्ह नदी के दूषित जल को उलौन शहर में शिप्रा नदी में मिलने से चकना है, जिससे शिप्रा नदी का जल पवित्र बना रहे।

Advertisement

मूर्तियों का अवलोकन किया

श्री महाकाल के लिए बनाई जा रही मूर्तियों का रविवार शाम नड्डा ने अवलोकन किया। हरिफाटक ब्रिजक्षेत्र के हाट बाजार में पहुंचे नड्डा ने एक मूर्ति को • स्पर्श किया और पूछा कि ये किससे बनी है? जवाब में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये फाइबर की है लेकिन अब हम उज्जैन में ही राजस्थान के विशेष पत्थरों (बंसी पहाड़) से नई मूर्तियां बनवाकर इन्हें रिप्लेस करते जा रहे हैं। नड्डा इंदौर में विश्व एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

Advertisement

नड्डा ने बूथ समिति के गठन को भी सराहा

नड्डा ने मा भाजपा संगठन चुनाव में शत-प्रतिशत पर समितियों का गठन होने पर तारीफ की है। उन्होंने कह कि मप्र में सभी बूबों का डिजिटलाइजेशन किया गया है। कार्यकर्ताओं का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें