Advertisement

नानाखेड़ा पुलिस ने किया सूने मकानों में हुई चोरी का खुलासा

100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले फिर पकड़ाए सागर के जीजा-साले, जेवरात जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सूने मकानों की रैकी कर चटकाते थे ताले

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सूने मकानों की रैकी कर ताले चटकाने वाले सागर के दो चोरों को नानाखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने पड़े। उनके पास से ६ लाख रुपए के जेवरात जब्त किए गए हैं। रिश्ते में आरोपी जीजा-साले है।

Advertisement

एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महाशक्ति नगर में रहने वाले अरुण कुमार नीमा पत्नी कौशल्या के साथ 8 जनवरी को घर पर ताला लगाकर अपने बेटे के पास पुणे गए थे। 12 जनवरी को पड़ोसी सुरेश सिंह बैस ने फोन पर उन्हें घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। वे 13 जनवरी को उज्जैन लौटे और घर के अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात नदारद थे। इसके बाद उन्होंने नानाखेड़ा पुलिस को सूचना दी।

यह सामान जब्त किया

Advertisement

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से लाखों के जेवरात भी जब्त किए हैं। इसमें १ सोने का हार, पेंडल सहित सोने की एक चेन, 2 सोने के कान के टॉप्स, 2 छोटे कान के टॉप्स और तीन जोड़ चांदी की पायल जब्त की है। जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए है।

100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले

चोरी के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर १०० से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते चोरों तक पहुंची और सागर के ग्राम ढिकुवा से उन्हें दबोच लिया। आरोपियों के नाम राजू उर्फ राजकुमार पिता किशन अहिरवार और अमन पिता बलराम धानकर निवासी ग्राम ढिकुवा, जिला सागर हैं।

Related Articles

Write a review