Advertisement

NEET Paper Leak : CBI की बड़ी कार्रवाई, मनीष प्रकाश को किया गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी की है। सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए पटना से मनीष प्रकाश को गिरफ्तार किया है।CBI ने आरोपी मनीष प्रकाश को पूछताछ के लिए बुलाया था और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। CBI ने गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना मनीष की पत्नी को फोन पर दी।

Advertisement

पेपर लीक में मनीष प्रकाश की अहम भूमिका मानी जा रही है। मनीष ने ही पटना के प्ले एंड लर्न स्कूल को रात भर के बुक कराया था। जहां 20 से 25 कैंडिडेट्स को इकट्ठा करके आंसर रटवाया गया। इसी स्कूल से मिले जले हुए प्रश्नपत्र जांच का आधार बने। मीडिया रिपोर्ट्स में मनीष के साथी आशुतोष को भी गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें