दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज

दिल्ली ब्लास्ट को 5 दिन हो गए हैं. इस दौरान जांच टीमों ने हर एक एंगल से इस केस की जांच की है. अभी भी इसको लेकर जांच जारी है कि इस ब्लास्ट में और कौन-कौन शामिल था. इसके लिए टीमें पूरे इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
वहीं, आसपास रहने वाले लोगों की दुकानों के CCTV की फुटेज सामने आ रही हैं, जिसमें ब्लास्ट के मंजर को देखा गया है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जो एक होटल का है. इसमें देखा जा सकता है कि ब्लास्ट जैसे ही हुआ वहां पर मौजूद लोग दहशत में आ गए.
सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज
दिल्ली ब्लास्ट में दर्जनों निर्दोष लोगों की मौत हो गई. ये धमाका एक कार में किया गया. इस मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, इस धमाके को आतंकी हमला बताया गया है. धमाका करने में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. लाल किला से कुछ दूरी पर हुए इस धमाके के कई वीडियो सामने आ चुके हैं. इसी कड़ी में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक होटल में कुछ लोगों को आराम से बैठा हुआ देखा जा सकता है. कुछ ही सेकंड में वहां पर पूरी धरती हिल जाती है. बैठे हुए लोग दहशत में आकर उठ खड़े हुए.









