Advertisement

नया तरीका… सायबर ठग भेज रहे फर्जी ई-चालान, पुलिस ने किया सतर्क

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी अपडेट हो रही है, वैसे-वैसे ठग भी ठगी के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। अब ठगोरे एसएमएस, वॉट्सएप और ईमेल के माध्यम से फर्जी ई-चालान भेजकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए एडवायजरी जारी की है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि ठगों द्वारा भेजे गए फर्जी संदेशों में रेड सिग्नल जंप, चालान नंबर, चालान राशि का उल्लेख करते हुए एक लिंक भेजा जाता है जिस पर क्लिक करने या ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। लिंक पर क्लिक करते ही लोगों की व्यक्तिगत एवं बैंक संबंधी जानकारी चोरी होने की आशंका रहती है जिससे उनके बैंक अकाउंट से राशि निकाली जा सकती है।

इन बातों का रखें ख्याल

Advertisement

किसी भी संदिग्ध ई-चालान संदेश से घबराएं नहीं।

सबसे पहले मैसेज भेजने वाले सेंडर का नाम और नंबर चैक करें।

Advertisement

यदि संदेश किसी अधिकृत सरकारी एजेंसी से प्राप्त नहीं हुआ है तो उसे इग्नोर करें।

किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें एवं ना ही कोई एप डाउनलोड करें।

अपनी बैंकिंग, ओटीपी, कार्ड डिटेल या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

ई-चालान की सही एवं आधिकारिक जानकारी केवल सरकारी वेबसाइट एवं पोर्टल पर ही उपलब्ध होती है।

अपने चालान की जानकारी एम-परिवहन एप, डिजिलॉकर एप या परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

लिंक पर क्लिक हो जाए तो यह करें

 मोबाइल में लगी सिम को निकाल दें।

 मोबाइल को अधिकृत सर्विस सेंटर ले जाकर हार्ड फॉर्मेट करवाएं।

हार्ड फॉर्मेट के बाद मोबाइल में नई सिम कार्ड लगवाएं।

अपनी ई-मेल आईडी का पासवर्ड तुरंत बदलें।

 मोबाइल में उपयोग होने वाले बैंकिंग एप, सोशल मीडिया, यूपीआई आदि के पासवर्ड बदलें।

उपरोक्त सावधानी नहीं अपनाने पर बैंक अकाउंट से राशि निकालने की संभावना बनी रहती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें