सीएम डॉ यादव आज जिले और शहर में, निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार और सोमवार को जिले और शहर में रहेंगे। उनका पहला बड़ा कार्यक्रम बडऩगर तहसील में रविवार को होगा। वे गजनीखेड़ी में मां चामुंड़ा माता मंदिर में होने वाले निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। सीएम यहां दोपहर तक पहुंचेंगे।
यहां से वे उज्जैन आएंगे और बडऩगर मार्ग पर जियापुरा के पास मालव बाल कल्याण समिति महाकालपुरम के भवन निर्माण की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम में संत श्याम गिरी महाराज (राधे-राधे बाबा), सांसद अनिल फिरोजिया, विद्याभारती के मध्यक्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अखिलेश मिश्रा भी रहेंगे।
यहां से वे उज्जैन आएंगे और वीवीआईपी रेस्टहाउस में विश्राम करेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि रात में वह अलग-अलग क्षेत्र में होने वाले गरबों में शामिल होंगे। 19 की सुबह वह उज्जैन से रवाना होंगे। 20 अक्टूबर को वे बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने के लिए आएंगे।









