फ्रीगंज क्षेत्र का विक्रम मार्ग सबसे महंगा

आवासीय और व्यावसायिक प्रॉपर्टी की कीमतें 82 हजार के पार पहुंचीं

अब नई गाइडलाइन से हो रही रजिस्ट्रियां, संपदा 1 पूरी तरह से बंद

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। शहर का फ्रीगंज क्षेत्र आज भी सबसे महंगा इलाका है। यहां विक्रम मार्ग की कलेक्टर गाइडलाइन 82 हजार पार पहुंच गई है। पंजीयन विभाग की नई गाइडलाइन अप्रैल की शुरुआत से लागू हो गई है। इससे कई इलाकों की प्रॉपर्टियों की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे खरीदी पर स्टांप शुल्क ज्यादा चुकाना पड़ेगा।

नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण के लिए तैयार की गई कलेक्टर गाइडलाइन में उन स्थानों के रेट बढ़ाए गए हैं जहां गाइडलाइन से अधिक दरों पर रजिस्ट्रियां हो रही हैं। उज्जैन विकास प्राधिकरण की शिप्रा बिहार और त्रिवेणी विहार की गाइडलाइन में भी बढ़ोतरी की गई है। इससे विभाग को प्रॉपर्टी खरीदी और बिक्री से होने वाले दस्तावेजों के पंजीयन से आय बढऩे का रास्ता साफ हो गया है। पिछले साल रिकॉर्ड 476 करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई।

नाम एक, कीमतें अलग

गाइडलाइन की कुछ कीमतें पंजीयन विभाग के अफसर ही सही बता सकते हैं। कई मार्ग ऐसे हैं जिनके नाम बरसों से एक ही चल रहे लेकिन उनकी कीमतें गाइडलाइन में अलग अलग हैं। इनमें विक्रम मार्ग, तात्या टोपे मार्ग शामिल हैं। गाइडलाइन को ज्यादा स्पष्ट बनाने की जरूरत है लेकिन विभाग के अफसर पुरानी गाइडलाइन में आंकड़े बढ़ाने तक ही सीमित रहते हैं। इसकी विसंगतियों को सुधारने के लिए जो काम होने चाहिए, उस पर फोकस नहीं हो पाता।

नये अवतार और 24 km के धाकड़ माय लेज के साथ launch हुई अपडेटिंग featuers वाली New Mahindra Scorpio N Car

पटवारी हलके में अलग, पोर्टल में अलग सर्वे नंबर

पंजीयन विभाग ने संपदा वन पोर्टल को अब पूरी तरह से बंद कर दिया है और संपदा टू पर ही काम शुरू कर दिया गया है लेकिन इसमें कई परेशानियां आ रहीं। पटवारी हल्के और पोर्टल के सर्वे नंबर अलग अलग सामने आ रहे। इस कारण रजिस्ट्रियां देरी से हो पा रहीं। एडवोकेट सुदर्शन पी लड्ढा ने बताया नए पोर्टल के अनुसार काम शुरू कर दिया गया है।

शहर के महंगे इलाके

82800 रु. विक्रम मार्ग

77300 रु. तात्या टोपे मार्ग,

 75400 रु. मुंज मार्ग, वराहमिहिर मार्ग

75000 रु. अमरसिंह मार्ग, बेताल मार्ग, घटकरपर मार्ग, विस्र5म मार्ग

49000 रु. अशोक मंडी मार्ग: कोयला फाटक चौराहा से दरगाह तक।

47800 रु. महाकाल मार्ग: मालीपुरा तिराहा से तोपखाना तक। तिलक मार्ग दौलतगंज।

45600 रु. कन्हैयालाल मनाना मार्ग

45000 रु. विनोद मिल पार्सल नंबर 3 से 10 तक।

41600 रु. महाकाल मार्ग, जवाहर मार्ग, महाकाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक।

44400 रु. गोपाल मंदिर से कंठाल चौराहे तक

41300 रु. अशोक मंडी मार्ग: कोयला फाटक से गाड़ी अड्डा चौराहे तक।

43200 रु. कमरी मार्ग

40000 रु. श्रीपाल मार्ग

39200 रु. सती मार्ग और गली नंबर 1, मुसद्दीपुरा

39400 रु. रामप्रसाद भार्गव मार्ग

37700 रु. अंकपात मार्ग: कंठाल चौराहे से निकास चौराहे तक।

21600 रु. सती मार्ग गली नं. 2 और 3

34400 रु. चंद्रशेखर आजाद मार्ग, ढाबा रोड सत्यनारायण मंदिर से दानीगेट तक।

(आंकड़े नई गाइडलाइन 2025-26 के अनुसार वर्ग मीटर में)

नये अवतार और 24 km के धाकड़ माय लेज के साथ launch हुई अपडेटिंग featuers वाली New Mahindra Scorpio N Car

Related Articles