नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या

उज्जैन। नर्सिंग की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नागझिरी पुलिस ने बताया कि तान्या पिता रामप्रसाद परमार 21 वर्ष निवासी नेहरू नगर नागझिरी पिछले कमरे में सो रही थी। शाम को परिजनों ने उसे जगाने के लिए दरवाजा बजाया। दरवाजा नहीं खुला तो धक्का दिया तो कुंडी खुल गई। परिजनों ने कमरे में पहुंचकर देखा तो तान्या पंखे पर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर लटकी थी।
Advertisement
Advertisement









