Advertisement

नवरात्र में मां दुर्गा को लगाएं इन चीजों का भोग…

नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की उपासना का महत्वपूर्ण समय है। इन नौ दिनों में मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। भक्त उपवास रखते हैं और मां को प्रसन्न करने के लिए विशेष भोग लगाते हैं। प्रत्येक दिन, शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक, मां को अलग-अलग पकवान अर्पित किए जाते हैं।

Advertisement

मां दुर्गा की उपासना के लिए नवरात्रि का पर्व बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है। इन 9 दिन लोग उपवास करके मां दुर्गा को प्रसन्न करते हैं। नवरात्रि के इन दिनों में मां दुर्गा को अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं नवरात्रि के इन दिनों में मां दुर्गा को किन चीजों का भोग लगाना लाभकारी रहेगा।

अलग-अलग चीजों से पूजन करने से मिलेगा लाभ

Advertisement

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना की जाती है। इस दिन मां चंद्रघंटा को दूध का भोग लगाया जाता है या फिर दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाया जाता है।

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कुष्मांडा को मालपुआ बहुत पसंद है इसलिए उन्हें मालपुआ का भोग लगाया जाता है। नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता को केला, केले की बर्फी आदि का भोग लगाया जाता है।

Advertisement

नवरात्रि के छठे दिन छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। छठे दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाया जाता है। आप चाहें को शहद से बनी खीर का भोग भी लगा सकते हैं।

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि के गुड़ का भोग लगाया जाता है। गुड़ का भोग लगाने से मां कालरात्रि प्रसन्न होती हैं।

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी को नारियल से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। आप मां को नारियल की बर्फी और लड्डुओं का भोग लगा सकते हैं।

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां को हलवा, चना, पूरी का भोग लगाया जाता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें