Advertisement

महावीर एवेन्यू में वृद्ध ने फांसी लगाई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महावीर एवेन्यू में रहने वाले वृद्ध ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची माधवनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चरक अस्पताल भिजवाया। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

माधवनगर थाने के आरक्षक आशुतोष नागर ने बताया कि मृतक का नाम दिलीप पिता बजरंगलाल बड़ोदिया (50) निवासी महावीर एवेन्यू है और आगर में महिला एवं बाल विकास विभाग में बाबू के पद पर पदस्थ था। गुरुवार सुबह 8 बजे पत्नी बच्चों को स्कूल बस में छोडऩे गई थी जब वापस लौटी तो दिलीप फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद तत्काल माधवनगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को चरक अस्पताल भेजा। हालांकि, आत्महत्या का कारण अज्ञात है और परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review