महिला से मोबाइल लूट के मामले में एक गिरफ्तार

दो आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश, नमक मंडी क्षेत्र में की थी वारदात

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन खाराकुंआ पुलिस ने एक मोबाइल लूटने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों ने नमक मंडी क्षेत्र में लूट की वारदात की थी।
शुक्रवार की शाम स्नेहलता नमक मंडी स्थित जैन मंदिर पर दर्शन करने गई थी। लौटते समय बाइक पर बैठकर तीन बदमाश आए और मोबाइल छीनकर भाग निकले। इसकी रिपोर्ट खाराकुंआ थाने में दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई।
इनमें से पुलिस ने एक आरोपी हीरा मिल की चाल निवासी नाजिर पिता नासिर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य दो आरोपी शाहरूख पिता शाकिर निवासी हीरा मिल की चाल एवं गोपाल निवासी गोलामण्डी जमातखाना अभी फरार है। आरोपियों द्वारा लूट की वारदात में बाइक का उपयोग किया गया, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ माधव नगर एवं नानाखेड़ा थाने में पूर्व से लूट के दो प्रकरण दर्ज है।









