Zomato से खाना मंगाना हुआ और भी महंगा,अब हर बिल पर लगेगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को झटका देते हुए प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी कर दी है। अब ग्राहकों को हर ऑर्डर पर ₹14.90 प्लेटफॉर्म फीस चुकानी होगी। यह नई दरें 20 मार्च 2026 से लागू कर दी गई हैं। खास बात यह है कि यह फीस जीएसटी से अलग है, यानी टैक्स जुड़ने के बाद ग्राहकों के बिल में कुल खर्च और बढ़ जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
क्यों बढ़ाई गई फीस?
कंपनी के मुताबिक, बढ़ती लागत को संतुलित करने और सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी लागत में इजाफा हुआ है। साथ ही, कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से रेस्टोरेंट और डिलीवरी पार्टनर्स के मार्जिन पर भी असर पड़ा है।
प्लेटफॉर्म फीस का बढ़ता ग्राफ
Zomato ने अगस्त 2023 में प्लेटफॉर्म फीस की शुरुआत ₹2 प्रति ऑर्डर से की थी। इसके बाद इसमें लगातार बढ़ोतरी होती रही:
- अगस्त 2023: ₹2
- जनवरी 2024: ₹4
- अक्टूबर 2024: ₹10
- सितंबर 2025: ₹12.50
- मार्च 2026: ₹14.90
गोल्ड मेंबर्स को भी नहीं राहत
इस बढ़ोतरी का असर Zomato Gold यूजर्स पर भी पड़ेगा। हालांकि गोल्ड मेंबर्स को फ्री डिलीवरी जैसी सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन प्लेटफॉर्म फीस सभी ग्राहकों पर समान रूप से लागू होती है। यानी मेंबर हों या न हों, हर ऑर्डर पर ₹14.90 अतिरिक्त शुल्क देना ही होगा।









