Advertisement

हमारा वक्फ बोर्ड देश में सर्वश्रेष्ठ

अध्यक्ष सनवर पटेल ने बदली बोर्ड की वर्किंग स्टाइल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

डिजिटल परिवर्तन से मिला स्कॉच पुरस्कार

उज्जैन। मप्र वक्फ बोर्ड के कामकाज को देशभर में सबसे बेहतर मानते हुए स्कॉच पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार बोर्ड में पिछले कुछ सालों में आए डिजिटल परिवर्तन के लिए दिया गया है।

Advertisement

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष उज्जैन के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सनवर पटेल हैं। लंबे समय बाद हुए नेतृत्व परिवर्तन में बोर्ड की कगार जब डॉ. पटेल के हाथों में आई तो उन्होंने डिजिटलीकरण पर जोर दिया।

इन कारणों से मिला सम्मान
बोर्ड की संपत्ति का रिकार्ड से लेकर अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का डिजिटलीकरण हुआ और कामकाज का कंप्यूटरीकरण हुआ तो बोर्ड की व्यवस्थाओं में आमूलचूल परिवर्तन आया। इससे न सिर्फ बोर्ड की आय बढ़ी, बल्कि संपत्तियां भी सुरक्षित हुई। वक्फ सम्पतियों के रिकार्ड को ऑनलाइन करने एवं आईटी फील्ड में बेहतर काम करने पर राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पटेल, उप सचिव समीर सिन्हा, अवर सचिव विशाल कुमार विश्वकर्मा, पीएस डॉ. ई. रमेश कुमार, अनुराग चौधरी, डॉ. सौरभ कुमार सुमन, सीईओ डॉ. फरजाना गजाल ने पुरस्कार प्राप्त किया।

Advertisement

यह पुरस्कार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व सरकार के सकारात्मक कार्यों का परिणाम है। उन्हीं की इच्छा शक्ति के कारण वक्फ बोर्ड में बदलाव हुआ। नए कानून के मुताबिक बेहतर काम करने का यह पुरस्कार है।
डॉ. सनवर पटेल, अध्यक्ष
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड

Related Articles

Write a review