Advertisement

सेहत के लिए वरदान है रातभर भीगी मूंगफली

रोज सुबह खाने से मिलेंगे यह फायदे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मूंगफली, जिसे गरीबों का काजू कहते हैं, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर है। रातभर भिगोकर खाने से पाचन बेहतर होता है और पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है। यह वजन घटाने में सहायक है, दिल को स्वस्थ रखता है, और मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। भीगी मूंगफली ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है, पुरुषों के लिए लाभकारी है, और त्वचा व बालों के लिए भी फायदेमंद है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करती है।

मूंगफली को गरीबों का काजू कहा जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन जब इसे रातभर भिंगोकर खाया जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। रातभर भिगोई गई मूंगफली न सिर्फ डाइजेस्ट करने में आसान हो जाती है, बल्कि शरीर में पोषण का अवशोषण भी बेहतर तरीके से होता है।
भीगे हुए नट्स के सेवन से शरीर में गर्मी पैदा होती है, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं रातभर भिगोई गई मूंगफली खाने के अनेकों फायदों के बारे में-

Advertisement

पाचन को करता है बेहतर
भिगोई हुई मूंगफली में मौजूद फाइबर पेट की सफाई में मदद करता है और पाचन क्रिया को तेज करता है। इससे कब्ज, गैस और अपच की समस्याएं दूर रहती हैं।

वजन घटाने में सहायक
इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती। इससे कैलोरी इनटेक कम होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

Advertisement

दिल को रखे स्वस्थ
भीगी हुई मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं और दिल की बीमारियों से बचाव करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद 

समें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों के विकास और मरम्मत में मदद करता है। एक्सरसाइज करने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन नैचुरल सप्लीमेंट है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करे
भींगी मूंगफली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में सहायक होती है और डायबिटीज़ के रोगियों के लिए लाभदायक मानी जाती है।

पुरुषों के लिए लाभकारी
इसमें जिंक और विटामिन ई पाया जाता है जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यह टेस्टोस्टेरोन लेवल को संतुलित करता है और यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

Related Articles