समझौते के लिए आगर नाके पर एकत्रित हुए और हो गई चाकूबाजी, 3 लोग घायल

उज्जैन। अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले युवक समझौते के लिए आगर नाका स्थित चंदन नगर में एकत्रित हुए। यहां दोनों पक्षों में फिर से विवाद हुआ जिसके बाद चाकूबाजी में 3 युवक घायल हुए। चिमनगंज थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रास केस दर्ज किया है।

बेगमबाग मकबरे के पास रहने वाले 22 वर्षीय वसीम अली पिता अहमद अली का जांसापुरा निवासी सलमान पिता अब्दुल हमीद के साथ पुराना विवाद था। इसी विवाद में समझौते को लेकर दोनों पक्षों के युवक चंदन नगर आगर नाका पर रात 10.30 बजे एकत्रित हुए। यहां विवाद हो गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू, पाइप से हमला कर दिया।

चाकूबाजी में एक पक्ष से सलमान व नासिर घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से वसीम अली को चोट आई। पुलिस ने मामले में वसीम की रिपोर्ट पर वसीम अली, सलमान के खिलाफ और सलमान की रिपोर्ट पर अरबाज, बॉबी के खिलाफ केस दर्ज किया। नासिर के परिजन ने बताया कि सलमान और नासिर हलवाई हैं। वह खाने की लिस्ट देने चंदन नगर गए थे जहां विवाद हुआ था।

Related Articles