Popup Image
Advertisement

फोरलेन रोड से भर्तृहरि गुफा तक आ-जा सकेंगे लोग

यूडीए ने शुरू की तैयारी, टेंडर खुलने का इंतजार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। इस बार आने वाले सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालु फोरलेन रोड से भर्तृहरि गुफा तक पहुंच सकेंगे। खाकचौक से गुफा तक फोरलेन रोड बनाने का काम उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) करेगा। इसके लिए ठेका देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बारिश बाद रोड का काम शुरू हो सकेगा।

पहली बार गढक़ालिका मंदिर के सामने से भर्तृहरि गुफा तक रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। यूडीए ने इसके लिए 21.15 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया है। रोड किनारे खेती की जमीन है। इस कारण इसे बनाने में अड़चनें भी नहीं आएंगी। टेंडर मई अंत में खुलने के बाद वर्क ऑर्डर जारी करने की प्रक्रिया की जाएगी।

Advertisement

अंकपात क्षेत्र से गढक़ालिका मंदिर और भर्तृहरि गुफा तक सिंहस्थ के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ का दबाव रहता है। रामादल के सासु संत इसी क्षेत्र में अपने पड़ाव लगाते हैं। पिपलीनाका से कालभैरव मंदिर को जोडऩे वाली रोड पर चौराहे से गढक़ालिका मंदिर जाने वाला मार्ग बेहद संकरा है। इसकी चौड़ाई 8 फीट भी मुश्किल से है। अब इसे चौड़ा कर करीब 60 फीट किया जाएगा। इससे साधु संतों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

विष्णु चतुष्टिका मंदिर होगा विकसित

Advertisement

गढक़ालिका मंदिर के ठीक पास इसी रोड पर पुरातत्व महत्व का विष्णु चतुष्टिका मंदिर भी है। इस मंदिर की खास बात यह है कि गर्भगृह में हाथ की थपकी देने से तबला बजने जैसी मधुर आवाज आती है। मध्यप्रदेश प्राचीन स्मारक और पुरातत्वीय स्थल तथा अवशेष अधिनियम के तहत इस मंदिर को राजकीय महत्व का घोषित किया गया है। मंदिर की मूर्तियां कई तालों में बंद रहती है, ताकि कोई इनको चुराकर ले जा न सके। फोरलेन बनने से इस मंदिर के विकास की राह भी खुलेगी। वर्तमान में यह मंदिर बहुत छोटा है। पहुंच मार्ग संकरा होने के कारण दर्शनार्थी ज्यादा नहीं आ पाते।

भर्तृहरि गुफा का महत्व

भर्तृहरि गुफा का संबंध राजा भर्तृहरि और गोरखनाथ से गहरा है।

इस गुफा में राजा भर्तृहरि ने कठोर तपस्या की थी। 12 सालों तक उन्होंने यहां तपस्या की थी।

तपस्वी गुरु गोरखनाथ की प्रेरणा से राजा ने संन्यास लिया था।

कहते हैं एक बार इंद्र ने राजा की तपस्या भंग करने के लिए एक विशाल पत्थर गुफा पर गिरा दिया था, जिसे भर्तृहरि ने एक हाथ से रोक दिया था।

आज भी इस पत्थर पर राजा भर्तृहरि के हाथ के पंजे के निशान हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें