Popup Image
Advertisement

ढाबे पर खपाने की थी तैयारी, अवैध बबूल की लकड़ी से भरा आयशर जब्त

अक्षरविव न्यूज धार। वन मंडल धार की टीम ने रात के अंधेरे में अवैध लकड़ी के परिवहन पर बड़ा प्रहार किया है। रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग ने नागदा फाटा पर चैकिंग करते हुए ताजे कटे बबूल की लकड़ी से भरे एक आयशर वाहन को पकड़ा है। चालक के पास लकड़ी के परिवहन से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला, जिसके बाद विभाग ने वाहन सहित लकड़ी को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

नागदा फाटा पर इंदौर की ओर जा रहा था वाहन
वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रभुराम मुछाला ने बताया कि डीएफओ और एसडीओ के मार्गदर्शन में वन अमला क्षेत्र में रात्रि गश्त पर तैनात था। इसी दौरान नागदा फाटा के पास वाहनों की रूटीन चैकिंग की जा रही थी। तभी इंदौर की तरफ जा रहे संदिग्ध आयशर वाहन (क्रमांक रूक्क13र्-ंत्र-2233) को टीम ने घेराबंदी कर रुकवाया।

पूछताछ में खुला ढाबे पर डिलीवरी का खेल
तलाशी के दौरान वाहन में ताजे कटे हुए बबूल के जलाऊ गुटके ठसाठस भरे मिले। मौके पर चालक से परिवहन संबंधी रॉयल्टी या अन्य कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम मुंशी पिता नत्थू राम (निवासी सरवानीया, केसूर, तहसील धार) बताया। आरोपी ने कबूला कि वह यह लकड़ी बेरछा गांव के पास सड़क किनारे से भरकर मुसावदा स्थित एक ढाबे पर खपाने ले जा रहा था।

Advertisement

प्रकरण दर्ज, जांच में जुटा अमला
अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर वन विभाग ने वाहन को तुरंत जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा के लिए रेशम केंद्र धार में खड़ा करवा दिया है। आरोपी के खिलाफ ‘मध्य प्रदेश अभिवहन वनोपज परिवहन नियम, 2022Ó की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। वन अमला अब यह पता लगाने में जुटा है कि कटाई में और कौन-कौन से लोग शामिल थे।

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें